ट्रेंडिंगवायरलसियासतस्लाइडर

3 राज्यों में जीत की ओर कांग्रेस…पर यहां लग गया झटका…CM ही हार गए…

पूरे देश में हुए पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में दोपहर तक रुझान स्पष्ट होने लगा है। कांग्रेस लगातार तीन राज्यों में अपनी सरकार बनाने की ओर अग्रसर हो रही है। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर भी आ रही है। ये खबर मिजोरम से है, जहां मिजोरम के मुख्यमंत्री ललथनहवला दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। ललथनहवला दो सीटों सेरछिप और चंफई (दक्षिण) से चुनाव लड़ रहे थे। और दोनों ही सीटों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

मिजोरम में 40 सीटों के लिए 7 दिसंबर को चुनाव हुए थे. दस साल से यहां कांग्रेस की सरकार है लेकिन इस बार पार्टी राज्य में झटका लग रहा है। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) 9 सीटों पर आगे चल रही है और 14 सीटें जीत चुकी है।

कांग्रेस यहां 2 सीटें जीत चुकी है और 4 पर आगे है, जबकि भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है। 76 साल के कांग्रेस नेता ललथनहवला दिसंबर 2008 से राज्य के मुख्यमंत्री रहे. 2013 में ललथनहवाला रिकॉर्ड पांचवी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

यह भी देखे : रायपुर में मतगणना स्थल पर हंगामा…वैन से EVM ले जाने का शक…कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी…

Back to top button
close