रायपुर में मतगणना स्थल पर हंगामा…वैन से EVM ले जाने का शक…कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी…

रायपुर। रायपुर के मतगणना स्थल पर एक वैन से ईवीएम ले जाने के शक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गाड़ी रोककर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस कार्र्यकर्ताओं को शक था इस वैन से ईवीएम मशीन ले लाया जा रहा है।
रायपुर के मतगणना स्थल सेजबहार में काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित हैं। दोपहर 2 बजे तक कांग्रेस 66 सीटों पर लीट कर रहे हैं। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है कांग्रेस की लीट बड़ती जा रही है। लीड बढऩे के साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ता मतगणना स्थल की ओर काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। उत्साहित कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जमकर उत्साह मना रहे हैं।
इसी बीच स्ट्रांग रूम की ओर से एक वैन आती हुई दिखाई दी। कार्यकर्ता उस वैन को रोककर तलाशी लेने लगे। देखते ही वहां काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे गए। कार्यकर्ताओं को शक था कि उस वैन पर ईवीएम मशीन ले जाया जा रहा है। तलाशी के दौरान उस वैन में 7-8 बड़े-बड़े बक्शे थे। वहां हंगामा होता देख पुलिस जवान भी पहुंच गए। जवानों ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए मामला शांत कराया।
यह भी देखें : ओपी चौधरी 8500 वोटों से पीछे