
रायपुर में गणेश उत्सव के दौरान शहर में बढ़ रही श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। रिंग रोड-1 और रिंग रोड-2 से शहर की ओर आने वाले 19 प्रमुख एंट्री मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का आना-जान 27 सितंबर तक सुबह 5 बजे से रात 2 बजे तक बैन रहेगा।
लोगों की सुरक्षा और शहर में आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस कमिश्नर ने मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत मध्यम, भारी और हल्के मालवाहक वाहनों की एंट्री के समय में बदलाव किया है।

दर्शन करने शाम को निकलते हैं श्रद्धालु
पुलिस के मुताबिक, गणेश प्रतिमाओं और आकर्षक सजावट को देखने के लिए देर शाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिससे कई इलाकों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। नया ट्रैफिक आदेश 27 सितंबर 2026 तक शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर प्रभावी रहेगा। इसके बाद 28 सितंबर 2026 से पुराने नियम दोबारा लागू हो जाएंगे।




