छत्तीसगढ़जुर्म

सराफा कारोबारी से 50 लाख की लूट:15 किलो चांदी-सोना-कैश से भरा बैग ले भागे बदमाश; सुनार के हाथ रह गया पट्टा

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा कारोबारी से करीब 50 लाख रुपए की लूट हुई है। मंगलवार को कारोबारी साप्ताहिक बाजार से बाइक पर सोना-चांदी से भरा बैग लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने उन्हें ग्राम दुर्जनपुर में मंदिर के पास रोका और मारपीट कर बैग लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित ने तरेगांव जंगल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लूट के दौरान बदमाश बैग लेकर फरार हो गए, जबकि बैग का पट्टा कारोबारी के हाथ में ही रह गया। उनके मुताबिक, बैग में करीब 15 किलो चांदी, 10 से 15 ग्राम सोने के गहने और 1.50 लाख रुपए नकद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाजार से लौटते समय बदमाशों ने रोका

कारोबारी वेदप्रकाश सोनी ने बताया कि वे अपने साथी नरेंद्र पाटस्कर के साथ दलदली के साप्ताहिक बाजार से शाम 5:35 बजे निकले थे। शाम 6 बजे उन्होंने थाने को पार किया।

करीब एक घंटे बाद ग्राम दुर्जनपुर में मंदिर के पास दो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद बदमाश ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

बैग में थे चांदी के गहने और नकदी

वेदप्रकाश सोनी के मुताबिक, लूटे गए बैग में करीब 15 किलो चांदी के गहने, 10 से 15 ग्राम सोने के गहने और 1.50 लाख रुपए नकद रखे थे। कारोबारी ने लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई है।

चार थानों की टीम तलाश में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही कबीरधाम पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने साइबर थाना और तीन अन्य थानों की स्पेशल टीम बनाई है। टीम आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। तरेगांव जंगल पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।

एसडीओपी बोले- आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि कारोबारी से लूट के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जो अलग-अलग पहलुओं पर काम कर रही है।

बाजार से लौटते समय बदमाशों ने रोका

कारोबारी वेदप्रकाश सोनी ने बताया कि वे अपने साथी नरेंद्र पाटस्कर के साथ दलदली के साप्ताहिक बाजार से शाम 5:35 बजे निकले थे। शाम 6 बजे उन्होंने थाने को पार किया।

करीब एक घंटे बाद ग्राम दुर्जनपुर में मंदिर के पास दो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद बदमाश ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

बैग में थे चांदी के गहने और नकदी

वेदप्रकाश सोनी के मुताबिक, लूटे गए बैग में करीब 15 किलो चांदी के गहने, 10 से 15 ग्राम सोने के गहने और 1.50 लाख रुपए नकद रखे थे। कारोबारी ने लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई है।

Related Articles

Back to top button