छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जिलों में 2 नवंबर से राज्योत्सव कार्यक्रम:मंत्री-सांसद होंगे मुख्य अतिथि, 3 दिनों तक सरकारी भवन भी जगमगाएंगे

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। राज्य शासन ने कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। अलग-अलग जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इस बार राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है। कार्यक्रमों में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, शासन की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया जाएगा।

सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अक्टूबर को मुख्य अतिथियों के निर्धारण का आदेश जारी किया है। जिला प्रशासन को मुख्य अतिथियों से परामर्श कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और आयोजन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिलासपुर में अरुण साव, दुर्ग में विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

आदेश के मुताबिक, जांजगीर-चांपा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सरगुजा में रामविचार नेताम, कांकेर में केदार कश्यप, कोरबा में लखनलाल देवांगन और जशपुर में श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

वहीं, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में दयालदास बघेल, सूरजपुर में लक्ष्मी राजवाड़े, गरियाबंद में टंकराम वर्मा और राजनांदगांव में गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि होंगे। बीजापुर में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी दी गई है।

3 दिन रोशन होंगे सरकारी भवन

राज्योत्सव के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में सरकारी भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा। इसकी व्यवस्था संबंधित विभाग अपने बजट से करेंगे।

कार्यक्रम स्थलों पर विभागीय उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं और सफल परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिला स्तर पर स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। शासन ने आयोजन की गरिमा बनाए रखने और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button