अन्य

डेली बुलेटिन : 21 जनवरी 2018

1) अमित जोगी ने लिखा सीएम को पत्र, दुराचारियों को फांसी पर लटकाओ
मरवाही विधायक अमित जोगी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख महिला दुराचार के आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि राज्य सरकार इसके लिए कानून बनाए। पत्र में जोगी ने राष्ट्रीय क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा है कि महिला अत्याचार के मामले में छत्तीसगढ़ का देश में तीसरा स्थान है।…read more

2) कांग्रेस की जन अधिकार यात्रा: युवक ने की आत्मदाह की कोशिश
कांग्रेस की जन अधिकार पदयात्रा के दौरान एक युवक ने खुद के ऊपर मिट्टीतेल डालकर आत्महत्या की कोशिश की है। पीसीसी चीफ भूपेश बघेल अपनी जन अधिकार यात्रा में रविवार को रायगढ़ में थे। जब भूपेश बघेल की यात्रा घड़ी चौक से गुजर रही थी उस दौरान यह घटना घटी।…read more

3) संसदीय सचिव पद से इस्तीफ दें, कोर्ट के फैसले का इंतजार क्यों : पटेल
केजरीवाल सरकार के 20 विधायकों को चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य करार देने के बाद राष्ट्रीयपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी मिलते ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव कमलेश्वर पटेल ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार में नैतिकता बची है तो सभी संसदीय सचिव पद से इस्तीफ दे देना चाहिए कोर्ट के फैसले का इंतजार क्यों?…read more

4) जनता कांग्रेस में 6 नए प्रवक्ता
इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव देखते हुए जनता कांग्रेस जोगी ने पार्टी के मीडिया विभाग में फेरबदल करते हुए कई लोगों को अहम जिम्मेदारी दी गई हैं। छत्तीसगढ़ में मीडिया विभाग के अध्यक्ष के अलावा कुल 9 प्रवक्ता होंगे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने प्रदेश प्रवक्ताओं की नयी सूची जारी कर दी है।…read more

5) थानों का बनेगा फेसबुक अकाउंट
पीएम मोदी के विजन को आधार बनाकर अब छत्तीसगढ़ में पुलिस काम करेगी। इसी कड़ी में डीजीपी के निर्देश पर अब राज्य के सभी थानों का फेसबुक एकाउंट बनाया जाएगा। जिसमें जानकारियां तो होंगी साथ ही आपराधियों से संबंधित सूचना भी डाली जाएगी। पुलिस आपराधियों के खिलाफ कैंपेन भी चलाएगी।…read more

6) जनअधिकार यात्रा: जनहित के नाम पर चल रही राज्य सरकार में लूट: भूपेश
जनअधिकार यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने नोटबंदी से लेकर पीडीएस वितरण की स्थिति व मनरेगा सहित तमाम शासकीय योजनाओं के संचालन से जुड़े भ्रष्टाचार पर जनता का मत लिया।…read more

7) ट्रक चालक को बंधक बनाकर लूट लिए 15 टन सरिया
धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा में परसों रात एक ट्रक चालक को बंधक बनाकर अज्ञात आरोपियों ने ट्रक में लदा 15 टन सरिया अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 50 हजार रूपए पार कर दिया। बाद में आरोपियों ने ट्रक राजिम के पास ले जाकर छोड़ दिया।…read more

8) धरसींवा में विवाहिता की सिर कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
धरसींवा थाना क्षेत्र के टिकरीपारा में आज सुबह एक विवाहिता की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वहीं आरोपी को पुलिस ने सिलतरा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका संतोषी पारधी 30 वर्ष की शादी झलप में हुई थी। किसी बात को लेकर उसका ससुराल पक्ष से अनबन चल रहा था।…read more

9) छत्तीसगढ़ के 11 संसदीय सचिव पर भी हो दिल्ली की तरह कार्रवाई : डॉ. चरणदास महंत
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांगे्रस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि निर्वाचन आयोग ने जिस तरह दिल्ली के विधायकों का निर्वाचन रद्द किया है, उसी तरह छत्तीसगढ़ के भी 11 भाजपा विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. महंत ने कहा कि दिल्ली में चुनाव आयोग ने आप पार्टी के 20 विधायकों का निर्वाचन लाभ के पद की वजह से शून्य किया है।…read more

10) प्रधानमंत्री है प्रधान सेवक: रमन सिंह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक इंटरव्यू के बाद डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने पीएम को प्रधान सेवक बताया है।…read more

11) 300 एकड़ गन्ने की फसल जलकर खाक
कवर्धा में गन्ने की खेत में रविवार को दोपहर भीषण भाग जानें से 300 एकड़ गन्ने की फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी है।…read more

12) एमपी में शिक्षाकर्मियों का संविलियन, छत्तीसगढ़ में भी जल्द करने की मांग
एमपी में शिक्षाकर्मियों को संविलियन का आदेश शिवराज सरकार ने जारी कर दिया हैं। वहां एक अध्यापक संघ के आंदोलन को संबोधित करते हुए शिवराज ने इस बात की घोषणा की। अब अलग-अलग विभागों में नियुक्त सारे अध्यापक यानि शिक्षाकर्मी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयेंगे सब विभागों के अध्यापकों का संविलियन शिक्षा विभाग कर दिया जायेगा।…read more

13) आप के 20 विधायकों की सदस्यता गयी!
आप सरकार को बड़ा झटका लगा है राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग की सिफारिश को मानते हुए 20 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है?। चुनाव आयोग ने बैठक के बाद सभी विधायकों को अयोग्य ठहरा दिया था।…read more

14) दुश्मन के घर में घुसकर भी मार सकते हैं: राजनाथ सिंह
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत की दुनिया में अब एक मजबूत देश के रूप में छवि बन चुकी है। हिंदुस्तान ने पूरी दुनिया को संदेश दे दिया है कि वह सरहद के इस पार ही नहीं बल्कि जरूरत पडऩे पर उस पार भी घुसकर दुश्मन को मार सकता है।…read more

Back to top button