Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO: संजीवनी वाहन दुर्घटना में घायल चालक ने कहा…खराब गाड़ी को चलाने कंपनी का था दबाब…बताने के बाद भी वाहन को सुधारा नहीं गया था…

दुर्ग। पिछले दिनों दुर्ग में संजीवनी 108 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उसके चालक गोपाल पांडे ने कहा है कि वाहन में खराबी थी जिस वजह से दुर्घटना हुई। कंपनी के अधिकारियों को उन्होंने पहले ही बता दिया था कि वहान के स्टेरिंग में खराबी है।

उसके बाद भी उसे सुधारा नहीं गया था। उन्होंने कहना है कि कंपनी से उक्त वाहन को चलाने के लिए काफी दबाव था। गाड़ी 4 लाख 50 हज़ार 500 किलो मीटर चल चुकी है। वह पूरी तरह कंडम हो चुकी है।



ज्ञात हो कि पिछले दिनों दुर्ग में संजीवनी 108 वाहन का जबरदस्त दुर्घटना हो गई थी। इस हादसे में ईएमटी मानसिंग की मौत हो गई थी। वहीं चालक गोपाल पांडे को गंभीर चोट आई है।

उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। चालक गोपाल प्रसाद पांडे को संजीवनी कर्मचारी हड़ताल में थे उसी समय से काम पर रखा गया है। उसकी नियुक्ति अस्थाई रूप से की गई है। 
WP-GROUP

गोपाल ने अपने मैनेजर को गाड़ी की स्टेरिंग खराबी होने की जानकारी पहले ही दे दी थी। घटना की वजह बताते हुए गोपाल ने बताया कि वे लोग मरीज लेने जा रहे थे उसी समय एक ट्रेलन ने सामने से कट मार दिया।

वह साइड कर आगे बड़े तो सामने से एक ट्रक आ रही थी। स्टेरिंग खराब होने की वजह से वह गाड़ी को सही समय पर काट नहीं पाया और वाहन एक पेड़ से टकरा गया।

यह भी देखें : 

VIDEO: छत्तीसगढ़: आधी रात डॉक्टर का फरमान…जब तक खत्म नहीं होगी फल्ली, तब तक महिला स्टॉफ को सामने बैठे रहने की हिदायद…

Back to top button
close