फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट जिले में कुछ लोगों ने एक विवाहिता को अपने घर बुलाकर उसे अर्धनग्न कर दिया और फिर उसकी वीडियो बना ली। आरोपियों ने इसी वीडियो के सहारे महिला को ब्लैकमेल किया और उससे लाखों रुपये की मांग की। साथ ही उसकी सोने की चेन भी छीन ली। तंग आकर महिला ने पुलिस से शिकायत की है।
इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीडि़त महिला खुद थान सिटी फरीदकोट पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दबिश देकर एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 3 आरोपी अभी तक फरार हैं।
पीडि़त महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि फरीदकोट की बबलजीत कौर, कंता और फिरोजपुर निवासी मनप्रीत सिंह ने उसे बहाने से फरीदकोट के एक मकान में बुलाया था। जहां दो अन्य अज्ञात लोग भी मौजूद थे। उन सभी लोगों ने जबरन पीडि़ता की कमीज उतार दी और उसका वीडियो बना लिया।
फिर उसी वीडियो को दिखाकर वे उसे ब्लैकमेल करने लगे। आरोप है कि उन लोगों ने महिला के गले में पड़ी सोने की चेन भी जबरन छीन ली। इसके बाद वे महिला से लाखों रुपये मांगने लगे। जब महिला इन लोगों से परेशान हो गई तो उसने पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मनप्रीत सिंह और बबलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कंता और उसके 2 अज्ञात साथियों को पुलिस अब तलाश कर रही है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि उन लोगों ने ऐसे कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
यह भी देखें :
अशोक गहलोत हो सकते हैं कांग्रेस के नए अध्यक्ष… जल्द होगा ऐलान?
Add Comment