रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस के मंत्रिमंडल को अनुभवहीन बताए जाने और वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी हमेशा वरिष्ठ नेताओं का मान सम्मान और उनके मार्गदर्शन में ही काम किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक पहले अपने गिरेबान में झांक लें कि भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं और भाजपा के संस्थापक लालकृष्ण आडवाणी मुरली मनोहर जोशी जसवंत सिंह और मृत्यु के पहले तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ कैसा सलूक किया है? यहां तक की मृत्यु के बाद भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि अवशेषों को रायपुर के एकात्म परिसर में जिस स्थिति में रखा गया उसे पूरा छत्तीसगढ़ जानता है।
भाजपा के पोस्टर बैनर और होर्डिंग से भी अटल आडवाणी, जोशी और जसवंत सिंह जी को हटा देने वाली भाजपा वरिष्ठ नेताओं के सम्मान को लेकर बड़ी बड़ी बातें करने और कांग्रेस को उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रखती है। 15 साल तक सत्ता सुख भोगने वाले भाजपा के नेता इस बात का चिंतन करे आखिर जनता ने भाजपा को क्यो नकारा दिया।
यह भी देखें : परिवार व समाज मे सुख,समृद्धि और शान्ति बनी रहे…मनखे मनखे एक समान का सन्देश देकर बाबा ने सभी को एक सूत्र मे पिरोने का किया प्रयास-बृजमोहन अग्रवाल
Add Comment