रायपुर। आज रायपुर शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गिरीश दुबे ने गांधी मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने आज दोपहर 12.30 बजे शहर के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों की मौजूदगी में किया पदभार ग्रहण।
इस दौरान प्रमुख रूप से राजेन्द्र तिवारी, महापौर प्रमोद दुबे, कुलदीप जुनेजा, संजय पाठक, सूर्यमणि मिश्रा जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी अपना आशीर्वाद और सहयोग देने पहुंचे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात गिरीश दुबे ने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेस पार्टी की जान मेहनती व जुझारू कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, मोर्चा प्रकोष्ठों, यूथ कांग्रेस के, एनएसयूआई के हमारे मजबूत भाइयों-बहनों, सेवा दल के हमारे कार्यकर्ताओं के नेतृत्व व सहयोग से डॉ रमन सिंह की बीजेपी सरकार को हम आप मिलकर आने वाले चुनाव में प्रदेश से उखाड़ फेंकेंगे।
श्री दुबे ने विश्वास दिलाया कि पूर्व अध्यक्षों के कार्य को जहां पर छोड़ा है वहां से आगे बढ़कर आज से ही गति प्रदान करूँगा, सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना ही मेरी कोशिश रहेगी। कार्यक्रम को राजेन्द्र तिवारी, प्रमोद दुबे, कुलदीप जुनेजा, सूर्यमणी मिश्रा, संजय पाठक, विकास उपाध्याय ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से पंकज मिश्रा, शिवचंद गुप्ता, गुरजीत संधू, अनवर हुसैन, ऐजाज ढेबर, सुमित दास, अरुण जंघेल, सुनीता शर्मा, सहदेव व्यवहार, राजेश ठाकुर, राजेश चौबे, इदरीश गांधी, शरीक रईस खान, सुबोध हरितवाल, पीयूष कोसरे, संटी चावला, अनुराग शुक्ला, दीपतेश चटर्जी, जी.श्रीनिवास, सुदीप होर, सुनील चन्नावार, सोमेन चटर्जी, अमित यदु, कमलेश मिश्रा, कामरान अंसारी, सद्दाम सोलंकी, राजा फरिश्ता, अंशुल मिश्रा, अमित तिवारी, चीनू पांडेय, योगेश तिवारी, पंकज सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भी देखें : CM रमन सिंह और मंत्री अमर अग्रवाल के सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाकर काला झण्डा दिखाकर कांग्रेसी करेंगे विरोध
Add Comment