मुजफ्फरनगर। न्यायालय में न्याय की कोई आस मिलते नहीं देख और सुनवाई के लिए सिर्फ तारीख पर मिलती तारीख से हताश होकर महिला न्यायालय की छत पर चढ़ गई और वहां से कूदने की धमकी देने लगी। महिला की इस हरकत से कोर्ट परिसर में मौजूद कर्मचारियों में खलबली मच गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पहुंची और महिला को किसी तरह मनाकर नीचे उतारा गया। नीचे उतरने के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
मुजफ्फरनगर में साक्षी नाम की एक महिला कोर्ट में अपने मुकदमे की पैरवी के लिए आई थी। उसका अपनी ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। बता दें कि फैमिली कोर्ट में मंगलवार को साक्षी सुनवाई की तारीख थी। तारिख के बाद महिला अचानक कोर्ट की बिल्डिंग पर चढ़ गई और कूदने का प्रयास करने लगी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सकुशल कोर्ट की बिल्डिंग से नीचे उतार लिया। महिला से पूछताछ में पता चला कि ससुराल पक्ष से उसका विवाद चल रहा है। विवाद का निस्तारण ना होने से महिला परेशान है। महिला का कहना है की वह एक साल से कोर्ट के चक्कर काट रही है मगर अभी तक उसे कोई न्याय नहीं मिला है हर बार तारीख देकर घर भेज दिया जाता है। अगर उसे उसका बच्चा नहीं तो वो अपनी जान दे देगी। बहराल महिला को सिविल लाइन पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
यह भी देखें : धान व्यापारी से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट, नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
Add Comment