राजेश्वर तिवारी, जांजगीर चांपा। जिले के बाराद्वार इलाके में दिनदहाड़े एक धान व्यापारी से डेढ़ लाख रुपए की लूट लिए। बताया जाता है कि अज्ञात नकाबपोश दो युवकों ने बिना नंबर की बाइक से इस वारदात को अंजाम दिया है।
दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लूट का शिकार हुआ धान व्यापारी का नाम बजरंग अग्रवाल बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को धान व्यापारी धान के सौदे से मिली राशि करीब डेढ़ लाख रुपए लेकर अपने घर वापस लौट रहा था तभी बाइक सवार 2 नकाबपोश लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपए की लूट लिए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी देखें : पारिवारिक कलह ने पति को बनाया हत्यारा, पुरे परिवार की हत्या कर की खुदकुशी
Add Comment