Breaking Newsदेश -विदेश

03 July 2025 Ka Panchang: गुरुवार को रखा जाएगा दुर्गाष्टमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

03 July 2025 Ka Panchang: 03 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 36 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

03 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि- आज दोपहर दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगी और फिर नवमी तिथि लग जाएगी
  • दिन- गुरुवार
  • परिघ योग- आज शाम 6 बजकर 36 मिनट तक
  • हस्त नक्षत्र- आज दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक
  • व्रत और पर्व- आज श्री दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन माता दुर्गा की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 02:10 – 03:54 PM
  • मुंबई- दोपहर 02:22 – 04:01 PM
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:12 – 03:58 PM
  • लखनऊ- दोपहर 01:54 – 03:37 PM
  • भोपाल- दोपहर 02:06 – 03:47 PM
  • कोलकाता- दोपहर 01:22 – 03:03 PM
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:25 – 04:06 PM
  • चेन्नई- दोपहर 01:49 – 03:26 PM

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय का समय- सुबह 05:27 बजे
  • सूर्यास्त का समय- शाम 07:22 बजे

Back to top button
close