रायपुर। भिलाई के राजेश पटेल का सोमवार को निधन हो गया वे टीम को लेकर लुधियाना जा रहे थे वहीं रास्ते में उनकी हार्र्टअटैक से मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि राजेश पटेल अपनी टीम को पानीपत से लेकर लुधियाना जा रहे थे इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। राजेश पटेल जाने-माने खिलाड़ी थे उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी। राष्ट्रीय स्तर के कोच भी थे। जानकारी मिली है कि अचनाक राजेश पटेल की तबीयत खराब हुई और उन्हें सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेश पटेल को उनके योगदान के लिए विक्रम पुरस्कार, विश्वामित्र पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, फिकी स्पोर्ट्स ग्लोबल पुरस्कार, सेल का बेस्ट पुरस्कार, राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, नेशनल स्पोर्ट्स टाइम पुरस्कार, भीम चेतना पुरस्कार आदि मिल चुके हैं।
यहाँ भी देखे – दुल्हन को हुआ शक, तो महिलाओं ने दुल्हे से गिनवाय नोट और कैंसल हो गई शादी, जानें पूरी खबर
Add Comment