भाजपा, राहुल गांधी के धार्मिक स्थलों में जाने से इतनी विचलित क्यों: कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने भाजपा और मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के आगामी विधानसभाओं की शुरुआत धार्मिक स्थलों से किये जाने की खबर मात्र से इतने विचलित क्यों है।
मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा, चर्च में शीश झुकाना आस्था का विषय है, राजनीति का नहीं सच्चाई तो यह है की भाजपा देश में धर्मों को बांटकर समाज में वर्ग भेद पैदा कर देश को छिन्न भिन्न करने का कुठिंत प्रयास प्रथम दिवस से करती आयी है। देश गवाह है अयोध्या में पिछले 25 वर्षो से मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी के मंदिर निर्माण की दुहाई दे किस तरह धार्मिक भावना से खिलवाड़ कर राजनैतिक रोटी सेकती आ रही है।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में नवीन कार्यों के लिए धार्मिक स्थलों से किए गए प्रारंभ को शुभ माना जाता रहा है, मगर जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान प्रकाशित हुए साथ ही उनके सहयोगी बी टीम के मुखिया के बयान को देखा जाए, लगभग एक ही शब्द दो मुंह से निकले दिखाई पड़ते हैं, जो कहीं ना कहीं इस बात को साबित करता है कि यही वह ए और बी टीम है, जिसे छत्तीसगढ़ की जनता को समझना होगा तथा उनकी क्रूरता से बचना भी होगा।
यह भी देखें : ये कैसी राजनीतिक पार्टी है और ये कैसे मुख्यमंत्री हैं जिन्हें मंदिर जाने पर ऐतराज है: भूपेश बघेल