रायपुर। भाजपा ने आखिरकार छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट का मामला सुलझा लिया है। राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे यहां से उम्मीदवार बनाई गई है। दौड़ में शामिल धरमलाल कौशिश को उन्होंने पीछे छोड़ दिया। प्रदेश से करीब 25 लोगों की सूची तैयार की गई थी, जिनमें से सरोज पांडे पर पार्टी ने भरोसा जताया है।
ऐेसे कयास लगाए जा रहे थे चुनाव को देखते हुए राज्यसभा का उम्मीदवार तय किया जाए, लेकिन उस सभी कयासों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने सरोज पांडे को रास में भेजने का फैसला लिया है। पार्टी की जारी सूची में जीवीएल नरसिम्हन, अनिल बलूनी और डॉ. अनिल जैन का भी नाम शामिल है। सरोज पांडे को लेकर जानकारी अभी तक पुष्ट नहीं हो पाई है पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यह भी देखे – महामंत्री जानेंगे कार्यकर्ताओं के दिल का हाल
Add Comment