छत्तीसगढ़

परिजनों ने लगाया ससुरालियों पर बेटी को जलाकर मारने का आरोप, एफआईआर की मांग

राजेश्वर तिवारी, जांजगीर चाम्पा। जिला मुख्यालय जांजगीर में पांच दिन पहले जलने से मृत हुई महिला के परिजनों ने एसपी कार्यालय और कोतवाली थाना पहुंचकर ससुरालियों पर महिला को जला कर मारने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले में ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। अकलतरा थाना छेत्र के ग्राम पोड़ीदलहा निवासी मंजू सिंह पति धीरेंद्र सिंह ने एसपी से शिकायत में कहा है कि उसकी पुत्री स्मृति सिंह उर्फ निधि की शादी 13 जुलाई 2016 को ग्राम पचेड़ा निवासी तुलेश्वर सिंह के साथ हुई थी। बारात बालको से पोड़ीदलहा आई थी। गीतेश्वर सिंह बालको के किसी निजी कंपनी में काम करता है। शिकायत में कहा गया है कि बेटी की शादी में लड़के वालों को दहेज के रूप में नौ लाख पचास हजार रुपए, एक बुलेट. पच्चीस तोला सोना और चांदी सहित अन्य सामान दिया था। शादी के दो माह बाद स्मृति सिंह ने अपनी माँ को फोन कर कहा कि उसके ससुराली बोलते हैं कि वो सांवली व कम पढ़ी – लिखी है। दहेज में पैसे कम लाई है।

लड़की की माँ कहती है उसके बेटे के लिए 25 लाख रुपए दहेज देने वाले रिश्ते आ रहे थे, लेकिन मंजू सिंह अपनी बेटी को दिलासा देते आ रही थी। 21 अक्टूबर 2017 को स्मृति सिंह ने एक लड़की को जन्म दिया। इसके दूसरे दिन उसकी लड़की के ससुराली लड़की पैदा करने की बात कहकर अस्पताल से चले गए। इसके बाद गीतेश्वर सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ 7 मार्च 2018 को अपनी पत्नी और बेटी को लेकर जांजगीर चला गया। इधर बीते 25 अप्रेल को उसके देवर पुष्पेंद्र सिंह उसकी बेटी स्मृति सिंह को लेने जांजगीर पहुंचे। इसके बाद शाम को वह पोड़ीदलहा पहुंचे। इस रात करीब दस बजे स्मृति सिंह के ससुर तुलेश्वर सिंह ने कॉल करते स्मृति सिंह के जलने की खबर दी। साथ ही उसे अपोलो लेजाने की बात कही। इधर मंजू सिंह और उसके परिवार वाले अपोलो बिलासपुर पहुंच गए। इसके बाद तुलेश्वर से कॉल कर सोनसरी गांव के पास स्मृति की मौत होने की खबर दी। अपोलो बिलासपुर पहुचने पर भी स्मृति के सास – ससुर अनुपस्थित थे। उन्होंने ससुरालियों पर स्मृति सिंह को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

यहाँ भी देखे –  संपर्क फाउण्डेशन का अंग्रेजी-गणित कीट प्रशिक्षण बीआरसी में प्रारंभ

Back to top button
close