राखी से हो सकती है स्किन एलर्जी:ये सिंथेटिक मटेरियल त्वचा के लिए नुकसानदायक, खरीदते हुए बरतें 9 सावधानियां

रक्षाबंधन पर बाजार में हर साल नई-नई डिजाइन और रंगों वाली राखियां आती हैं। लेकिन यही राखी कुछ लोगों के लिए कलाई में खुजली, रेडनेस या रैशेज की वजह बन सकती है। इसमें इस्तेमाल होने वाले सिंथेटिक धागे, कलर, प्लास्टिक या मेटल ये एलर्जी हो सकती है।
इसलिए आज जानेंगे कि-
- राखी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- कौन-से मटेरियल एलर्जी बढ़ा सकते हैं?
एक्सपर्ट: डॉ. डिंपल कोठारी, कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर
सवाल- क्या राखी पहनने से स्किन एलर्जी हो सकती है?
जवाब- हां, जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उनमें इसका रिस्क ज्यादा होता है। इसलिए राखी पहनने के बाद स्किन में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
सवाल- क्या राखी बांधने के बाद कलाई में खुजली होना कॉमन है?
जवाब- यह इस बात पर निर्भर करता है कि-
- राखी कितनी देर तक बंधी रही?
- कलाई पर कितना पसीना आया?
- धागा कितना कसा हुआ है?
- क्या व्यक्ति की स्किन सेंसिटिव है?
- क्या व्यक्ति को पहले से एलर्जी की समस्या है?
अगर खुजली थोड़ी देर में अपने-आप ठीक हो जाए तो चिंता की बात नहीं होती। अगर यह देर तक बनी रहे या बढ़ती जाए तो वजह समझना जरूरी है।
सवाल- राखी से स्किन एलर्जी क्यों होती है?
जवाब- इसका मुख्य कारण राखी में इस्तेमाल होने वाले कुछ मटेरियल और केमिकल होते हैं। कई राखियों में सिंथेटिक धागे, केमिकल रंग, गोंद, ग्लिटर, प्लास्टिक और सस्ता मेटल यूज किया जाता है।
कुछ मेटल वाली राखियों में निकेल, कोबाल्ट या क्रोमियम जैसे तत्व भी हो सकते हैं। यह स्किन के संपर्क में आने पर एलर्जिक रिएक्शन पैदा कर सकते हैं।
सवाल- किन लोगों को राखी से एलर्जी का रिस्क ज्यादा होता है?
जवाब- जिनका स्किन बैरियर पहले से कमजोर होता है, उनमें रिस्क ज्यादा होता है। ऐसे लोगों की स्किन बाहरी चीजों के प्रति ज्यादा सेंसिटिव होती है। ग्राफिक में देखिए, किन्हें ज्यादा रिस्क है-
सवाल- कैसे समझें कि यह स्किन एलर्जी है या सामान्य इरिटेशन?
जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-
सामान्य इरिटेशन
- धागे के रगड़ने, ज्यादा कसकर बांधने या पसीना जमा होने से होता है।
- आमतौर पर राखी हटाने और स्किन को साफ व सूखा रखने पर ठीक हो जाता है।
स्किन एलर्जी
- राखी में मौजूद किसी खास मटेरियल या केमिकल से शरीर में एलर्जिक रिएक्शन होता है।
- राखी हटाने के बाद भी समस्या बनी रह सकती है या बढ़ सकती है।
कई मामलों में डॉक्टर की सलाह और इलाज की जरूरत पड़ सकती है।’
सवाल- राखी से एलर्जी होने पर कौन-से शुरुआती लक्षण दिखते हैं?
जवाब- शुरुआत में लक्षण हल्के हो सकते हैं, लेकिन इसे इग्नोर करने पर समस्या बढ़ सकती है। इसलिए शुरुआती संकेतों को पहचानना जरूरी है। ग्राफिक में सभी संकेत देखिए-
सवाल- किन मटेरियल से बनी राखियों से एलर्जी हो सकती है?
जवाब- राखी में इस्तेमाल होने वाले कुछ मटेरियल (जैसे सिंथेटिक धागे, केमिकल, सस्ते मेटल्स और डेकाेरेटिव आइटम्स) सेंसिटिव स्किन में एलर्जी पैदा कर सकते हैं। ग्राफिक में देखिए, किन चीजों से एलर्जी हो सकती है-
सवाल- कौन–सी राखी सबसे सुरक्षित होती है?
जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-
- 100% कॉटन (सूती) धागे से बनी राखी सबसे सुरक्षित होती है।
- यह मुलायम होती है और स्किन के साथ आसानी से एडजस्ट हो जाती है।
- बहुत ज्यादा सजावटी या मोटे धागे वाली राखी की बजाय सिंपल और हल्की राखी चुनना बेहतर है।
सवाल- छोटे बच्चों के लिए कैसी राखी खरीदें?
जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें-
- मुलायम और हल्की राखी चुनें, ताकि कलाई पर ज्यादा दबाव न पड़े।
- कॉटन के धागे से बनी राखी को प्राथमिकता दें।
- ऐसी राखी न लें, जिससे छोटे मोती, घंटियां या अन्य सजावटी हिस्से आसानी से निकल सकते हों। इन्हें छोटे बच्चे मुंह में डाल सकते हैं।
- बच्चों के लिए नुकीले किनारों वाली, तार या हैवी डेकाेरेशन वाली राखी न लें। इससे स्किन छिल सकती है।
