देशधर्म

आखिरी सावन सोमवार, झारखंड के देवघर में 4km लंबी कतार:काशी में 1 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके; उज्जैन में चांदी के त्रिशूल-मुकुट से श्रृंगार

आज सावन का चौथा और आखिरी सोमवार है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सुबह भस्म आरती की गई। महाकाल की सवारी दोपहर 3 बजे निकाली जाएगी।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सावन के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मंदिर प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार सावन में अब तक 55.69 लाख श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमनाथ, विश्वनाथ और महाकाल मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंच सकते हैं।

Related Articles

Back to top button