Raipur News: करम परब महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कंवर समाज ने सौंपा आमंत्रण पत्र

Raipur News: छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग, महानगर इकाई रायपुर द्वारा 9 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में भव्य ‘करम परब महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसे लेकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग, महानगर इकाई रायपुर द्वारा आयोजित इस महोत्सव के लिए प्रदेश अध्यक्ष हरवंश सिंह मिरी के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में शामिल होकर समाज के लोगों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए महोत्सव में शामिल होने की सहमति दी। उनकी सहमति पर समाज के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि करम परब आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। रायपुर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के माध्यम से कंवर समाज की पारंपरिक संस्कृति, सामाजिक एकता और गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, युवाओं, महिलाओं एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजनों की सहभागिता रहेगी।


