Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल-कॉलेजों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 16 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक चलने वाले शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को तीन अलग-अलग मौकों पर कुल 15 दिनों का अवकाश मिलेगा।

यह अवकाश व्यवस्था राज्य के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगी। इसके साथ ही D.Ed, B.Ed और M.Ed से जुड़े शिक्षण संस्थानों को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

दशहरा पर 5 दिन की छुट्टी

आदेश के अनुसार दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को कुल 5 दिनों की छुट्टी मिलेगी।

दीपावली पर भी 5 दिन अवकाश

दीपावली के अवसर पर 5 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक अवकाश रहेगा। इस दौरान भी कुल 5 दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है।

दिसंबर में शीतकालीन अवकाश

वहीं, शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। विद्यार्थियों को इस दौरान कुल 5 दिनों का अवकाश मिलेगा।

Related Articles

Back to top button