प्रदेशभर में भारतीय किसान संघ का आंदोलन:ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे किसान, कलेक्टर सौंपेंगे ज्ञापन

किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ आज प्रदेशभर में आंदोलन कर रहा है। संघ के आह्वान पर प्रदेश के 33 जिलों में किसान जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
भारतीय किसान संघ किसानों की प्रमुख मांगों में धान खरीदी, बकाया भुगतान, समर्थन मूल्य, सिंचाई, बिजली, गन्ने के दाम और भूमि अधिग्रहण जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है।
ट्रैक्टरों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे किसान
भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां प्रदर्शन के बाद किसानों मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को अपना 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपेंगे।
1700 करोड़ के बकाया भुगतान की मांग
संघ ने वर्ष 2022-23 की लंबित करीब 1700 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान करने की मांग है। इसके साथ ही केंद्र के समर्थन मूल्य के अलावा राज्य सरकार की ओर से धान पर प्रति एकड़ 800 रुपए अतिरिक्त प्रोत्साहन देने की मांग रखी जाएगी।
15 नवंबर से 15 फरवरी तक धान खरीदी
संघ ने किसानों ने धान खरीदी की अवधि 15 नवंबर से 15 फरवरी तक तय करने की मांग है। खरीदी केंद्रों की व्यवस्था और टोकन प्रणाली में सुधार की मांग की जाएगी।
ये प्रमुख है मांगें
- गन्ने के मूल्य में 150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी।
- लंबित सिंचाई परियोजनाओं को जल्द पूरा करना।
- किसानों के लिए बिजली कटौती रोकना।
- फसल बिक्री की व्यवस्था में सुधार।
- एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रक्रिया आसान करना।
- भूमि अधिग्रहण में किसानों के हितों की रक्षा करना।
- किसानों की अन्य लंबित समस्याओं का जल्द निराकरण।


