छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की दिवाली छुट्टी एक दिन बढ़ी:अब 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, पहले 6 से 10 नवंबर तक घोषित था अवकाश

छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए राज्य सरकार ने दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ा दी है। अब प्रदेश के स्कूल 10 नवंबर की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की है। दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ाने की मांग की जा रही थी।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि, लगातार मिल रही मांग को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने दीपावली पर 6 नवंबर से 10 नवंबर तक पांच दिन का अवकाश घोषित किया था। अब इसे बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दिया गया है।

पहले से घोषित थे 15 दिन के अवकाश

स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का कैलेंडर जारी किया था। इसके तहत तीनों अवसरों पर कुल 15 दिन की छुट्टियां घोषित की गई थीं। अब दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ने से कुल घोषित अवकाश की अवधि 16 दिन हो जाएगी।

कब-कब रहेंगी स्कूलों में छुट्टियां?

  • दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक (5 दिन)
  • दीपावली अवकाश: 6 नवंबर से 11 नवंबर तक (अब 6 दिन)
  • शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक (5 दिन)

 

Related Articles

Back to top button