छत्तीसगढ़

CG News : गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबे रायपुर के युवक का शव बरामद, 5 दोस्तों के साथ पहुंचा था घूमने

CG News : गरियाबंद जिले के पाण्डुका क्षेत्र स्थित गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक का शव पानी से बाहर निकाल लिया है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी आदित्य चौधरी अपने 5 दोस्तों के साथ गजपल्ला वॉटरफॉल घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचा था। इसी दौरान नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद उसके दोस्तों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी गई।

सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस द्वारा घटना की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों में भी शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button