
भिलाई। आपसी विवाद के बाद अलग रह रही पत्नी की पति ने धारदार हथियार से हमला किया। जिसके चलते महिला की हथेली कटकर अलग हो गया। इलाज के लिए उसे आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार शिशिर मजूमदार की शादी 4 साल पहले प्रेरणा मजूमदार से हुई थी। पिछले कुछ महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद होने के चलते दोनों अलग-अलग रह रहे थे।
प्रेरणा मजूमदार स्कूल बस में कंडेक्टर के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार को शिशिर मजूमदार ने अपनी पत्नी प्रेरणा को बात करने के बहाने जुनवानी सुपेला में बुलाया।
बातचीत के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो जाने पर शिशिर मजूमदार ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमला होता देख खुद को बचाने के प्रेरणा मजूमदार ने हाथ से रोकना चाहा लेकिन वार होते ही उसकी हथेली कटकर अलग हो गई।
सडक़ किनारे घटना को देख आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी देखें :