Breaking Newsछत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

बरसते पानी में भी जारी रही 108-102 कर्मचारियों की हड़ताल…महिला कर्मचारियों ने की 14 को मुंडन की घोषणा

संजय सोनी, रायपुर। संजीवनी 108 और महतारी 102 के कर्मचारियों की हड़ताल का आज 24वां दिन है। आज भारी बारिश के होने के बाद भी संजीवनी 108 और महतारी 102 के कर्मचारी अपने परिवार के साथ अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे रहे।



वहीं महिला कर्मचारियों का कहना है कि अगर मांगों को 14 अगस्त तक पूरा नहीं किया गया तो विरोध में महिला कर्मचारी अपना मुंडन करवाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि अगर इसके बाद भी शासन उनकी मांगों को नहीं मानेगी तो आत्महत्या करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं होगा, जिसकी पूर्णरूप से जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ शासन की होगी।

यहाँ भी देखे : मासूम बच्चों को लेकर परिवार सहित धरने पर बैठे 108-102 के कर्मचारी

Back to top button
close