संजय सोनी, रायपुर। संजीवनी 108 और महतारी 102 के कर्मचारियों की हड़ताल का आज 23वां दिन है। हड़ताल को समर्थन देने पूरे छत्तीसगढ़ से कर्मचारी परिवार सहित पहुंच रहे हैं। हड़ताल में कई कर्मचारियों के छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं भी आंदोलन में शामिल हैं। वहीं कर्मचारी 2 दिन बाद परिवार वालों के साथ जेल भरो आंदोलन की तैयारी में हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार से वार्ता भी असफल हुई है। मांगों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। वहीं कर्मचारियों ने घोषणा की है कि मांग जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
यहाँ भी देखे : सात करोड़ की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी शंकर रजक और उसका पुत्र गिरफ्तार
Add Comment