वायरल

21 साल की लडक़ी ने किया वो कारनामा…सिने सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग… अब दर्ज होने वाला है…

सिर्फ 21 साल की उम्र में लेक्सी अल्फोर्ड, ने ऐसा कारनामा किया है कि अब उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो सकता है।

दरअसल, लेक्सी अल्फोर्ड का दावा है कि उन्होंने दुनिया के सभी 196 देश घूम लिए हैं। वह अपनी यात्रा का रिकॉर्ड गिनीज बुक को सौंप चुकी हैं। फिलहाल इसकी पुष्टि की प्रक्रिया चल रही है। अगर लेक्सी इसमें सफल होती हैं तो वह दुनिया के सभी देश घूमने वाली दुनिया की पहली युवा महिला बन जाएंगी।



फिलहाल दुनिया के सभी देश घूमने का विश्व रिकॉर्ड ब्रिटेन के जेम्स एस्किथ के नाम है। उन्होंने 24 साल की उम्र में यह रिकॉर्ड हासिल किया था।

लेक्सी ने इतनी कम उम्र में कड़ी मेहनत और दुनिया के सभी देशों की यात्रा करने की क्षमता का श्रेय अपने परिवार को दिया है, जिनकी कैलिफोर्निया में अपनी एक ट्रैवल एजेंसी है। लेक्सी ने 31 मई को अपने आखिरी देश की यात्रा की घोषणा की थी। अपनी विश्व यात्रा के दौरान उन्होंने कई जगहों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
WP-GROUP

लेक्सी का कहना है कि वह सभी लोगों को यह दिखाने के लिए बेताब थीं कि दुनिया उतनी डरावनी नहीं है, जितना मीडिया इसे दिखाता है। हर जगह दया भाव है।

लेक्सी बताती हैं कि 18 साल की उम्र होते-होते वह 72 देशों की यात्रा कर चुकी थीं। हालांकि उस समय तक उनके दिमाग में विश्व भ्रमण का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने साल 2016 में दुनिया के सभी देश घूमने के मिशन पर काम करना शुरू किया था।

यह भी देखें : 

UBER ड्राइवर युवती के साथ कर रहा था गंदी हरकत…App लोकेशन से पिता ने पकड़ा…फिर…

Back to top button
close