डेढ़ साल से पिता ही कर रहा था बेटी से रेप…रात ढाई बजे सड़क पर कर रहा था…

मोहाली। रात ढाई बजे एक 12 साल की बच्ची सड़कों पर भाग रही थी। वहां से गुजर रहे एक शख्स रणजीत सिंह की नजर बच्ची पर पड़ी। बच्ची के पीछे-पीछे एक व्यक्ति भी भाग रहा था। रणजीत सिंह ने उसे रोककर पूछा कि क्या हुआ है।
तब उस व्यक्ति ने जवाब दिया कि उसकी बेटी घर से भागकर आ गई है, उसे पकडऩे के लिए ही उसके पीछे भाग रहा हूं। बाद में पता चला कि पिता, बेटी का रेप करने के लिए उसके पीछे भाग रहा था। घटना पंजाब के मोहाली की है।
मोहाली की सड़कों पर रात को 12 साल की बच्ची को भागते देख, वहां से गुजर रहे रणजीत सिंह को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है। उन्होंने बच्ची के पिता को गलत दिशा में भेज दिया और कार के पीछे छिपी बच्ची से पूरी बात पूछी।
दहशत से भरी 12 साल की लड़की ने बताया कि पिता उसके साथ रेप करता है। वह अब भी रेप का प्रयास कर रहा था, लेकिन अब हालात बर्दाश्त के बाहर हो गए थे। इसलिए वह खुद को बचाकर घर से भाग आई। लेकिन यहां भी पिता ने पीछा नहीं छोड़ा और पीछे-पीछे आने लगा।
रणजीत सिंह बच्ची को बलौंगी थाने ले गए। यहां पर बच्ची ने अपने पिता की सारी काली करतूत के बारे में बताया। पीडि़त बच्ची ने कहा कि रात को जब वह अपने कमरे में सो रही थी तो उसके पिता कमरे में आ गए। कुछ समय बाद पिता छेड़छाड़ करने लगे। उसने विरोध किया और घर से भाग गई।
इस बात का पता चलते ही पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के पिता पहले भी उसके साथ गलत काम कर चुके हैं। डेढ़ साल से ये वहशत का सिलसिला चल रहा था।
यह भी देखें :