गरियाबंद। जिले के देवभोग और मैनपुर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने से ग्रामीण कई तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं। वहीं फसल भी खराब हो रहा है।
ग्रामीणों ने क्षेत्रीयस्तर पर कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनकी समस्या अब तक सुनी नहीं गई। हदास होकर ग्रामीण कलेक्टर से मिलने पहुंचे लेकिन यहां भी उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। नाराज ग्रामीण बैरंग की लौट गए।
जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बिजली कटौती से वे परेशान हैं। बिजली कटौती का कोई समय सीमा नहीं है। जब चाहे बिजली बंद कर दी जाती है। भीषण गर्मी के महीनें में बिजली नहीं होने से किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है इससे सभी भलीभांति अवगत हैं। क्षेत्र में काफी तादात में रवि फसल भी लगाए हैं। पानी के अभाव में सफल सूख रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग इससे पहले क्षेत्रीय स्तर पर आवेदन दे चुके हैं। एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आखिर में थक-हार कर कलेक्टोरेट कलेक्टर से मिलने पहुंचे हैं। लगभग 100 किलोमीटर दूर से सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे।
ग्रामीण सुबह से यहां पहुंच गए थे। कलेक्टोरेट प्रांगण में बैठे ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की। ग्रामीण कलेक्टर से मिलने गुहार लगा रहे थे। कलेक्टोरेट आफीस के कर्मचारी कुछ ग्रामीणों को ही कलेक्टर से मिलने जाने देने की बात कह रहे थे।
इससे ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया। वे सभी कलेक्टर से मिलने जाने की बात पर अड़े रहे। घंटों प्रदर्शन के बाद भी कलेक्टर दफ्तर से बाहर नहीं निकले। इसके बाद कुछ ग्रामीण वापस घर लौट गए वहीं अभी भी कुछ ग्रामीण वहां डटे हुए हैं।
यह भी देखें :
VIDEO: प्रियंका गांधी का ऐसा रूप शायद आपने नहीं देखा होगा…देखेंगे तो रह जाएंगे हैरान…
Add Comment