छत्तीसगढ़

पूर्व ओएसडी समुंद्र सिंह…15 करोड़ की संपत्ति…EOW की रायपुर-बिलासपुर के अलावा MP में भी दबिश…

रायपुर। ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम शुक्रवार और शनिवार को आबकारी विभाग के पूर्व ओएसडी समुंद्र सिंह के ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम ने रायपुर और बिलासपुर के अलावा मध्यप्रदेश में भी समुंद्र सिंह के कई ठिकानों पर दबिश देकर जांच की। आज जांच पूरी होनेे के बाद शाम को ईओडब्ल्यू ने समुंद्र सिंह की 15 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया।



समुन्द्र सिंह भाजपा सरकार के समय में आबकारी विभाग में ओएसडी के पद पर पदस्थ थे। समुन्द्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस नेता नितिन भंसाली ने 119 पेज के दस्तावेजों के साथ घोटाले की शिकायत ईओडब्ल्यू से की थी।

ईओडब्ल्यू की टीम ने इसी शिकायत के आधार पर शुक्रवार से समुन्द्र सिंह के रायपुर और बिलासपुर स्थित कई ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई आज सुबह तक चलती रही।
WP-GROUP

जांच पूरी होने के बाद शाम को ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि समुंद्र सिंह की 15 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का पता लगाया गया है। इस संपत्ति में नगदी, गहनों व वाहनों के अलावा छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर के अलावा मध्यप्रदेश में भी कई मकान है।

यह भी देखें : 

निलंबित मुकेश गुप्ता को एक और झटका…सरकार ने सरकारी वाहन की सुविधा वापस ली…

Back to top button
close