Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़देश -विदेशसियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ: लोकसभा में कांग्रेस को 8…भाजपा को मिलेगी 3 सीट…पढ़े कौन-सी सीट जाएगी किसके खाते में…MP-ओडिशा-बिहार में भाजपा एकतरफा…पश्चिम बंगाल में TMC…जानें किस राज्य में होगी क्या स्थिति…

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले एबीपी न्यूज ने जनता की नब्ज टटोलने के लिए छत्तीसगढ़ में सर्वे किया है। एबीपी न्यूज के लिए हर लोकसभा सीट पर स्थानीय पत्रकारों ने वहां का मूड बताया है। सर्वे के मुताबिक अगर छत्तीसगढ़ में आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो 11 सीटों में से राज्य की सत्ता पर काबिज कांग्रेस को 8 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, बीजेपी सिर्फ तीन सीटों पर सिमट जाएगी।



यानी बीजेपी को इस बार सात सीटों का नुकसान और कांग्रेस को सात सीटों का फायदा मिल रहा है। साल 2014 में यहां बीजेपी ने 10 और कांग्रेस ने मात्र एक सीट जीती थी।
WP-GROUP

सर्वे के मुताबिक, बीजेपी प्रदेश की तीन सीटें अंबिकापुर, बिलासपुर और राजनांदगांव जीतती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस के खाते में 8 सीटें जाती दिख रही है, जिनमें कांकेर, कोरबा, जांजगीर, बस्तर, महासमुंद, दुर्ग, रायगढ़ और रायपुर शामिल है।

ABP न्यूज़ अबतक मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़बिहारपंजाब-हरियाणाहिमाचल-उत्तराखंड-जम्मू कश्मीरपश्चिम बंगालमहाराष्ट्रगुजरातओडिशाझारखंड और राजस्थान सहित 13 राज्यों का सर्वे कर चुका है. इन 13 राज्यों में लोकसभा की 254 सीटें हैं.

यह भी देखें : 

कांग्रेस ने मोदी का 15 लाख सबके खातों में आने का VIDEO किया जारी…कहा…नहीं चाहिए रामविचार नेताम के एक करोड़…

Back to top button
close