ओडिशा: 13 सीटों पर जीतेगी BJP…बीजेडी को 7…

ओडिशा में इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अच्छा फायदा होता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक इस बार ओडिशा में बीजेपी 21 लोकसभा सीटों में से 13 मिलती दिख रही है। वहीं बीजेडी सिर्फ सात सीटों पर जीत दर्ज कर पाएगी।
सर्वे के मुताबिक बीजेपी को पुरी, केंद्रपारा, कटक, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, भद्रक, ढेंकनाल, बोलानगीर, कालाहांडी, अस्का और कोरापुत सीटों पर जीत मिलेगी। बीजू जनता दल (बीजेडी) को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं, जिनमें बरगढ़, संबलपुर, बालासोर, जजपुर, कंधमाल, बरहामपुर और जगतसिंहपुर शामि है।
वहीं कांग्रेस सिर्फ एक सीट नबरंगपुर जीत सकती है। 2014 के लोकसभा चुनाव में 21 लोकसभा सीटों में बीजेडी को 19 और बीजेपी को दो सीटें मिली थीं। कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई थी। यानी इस बार बीजेपी को 11 सीटों का फायदा मिलता दिख रहा है। वहीं बीजेडी को 12 सीटों का नुकसान हो रहा है।
यह भी देखें :
पश्चिम बंगाल: कायम है ममता का जलवा…TMC 31 सीट…8 मिलेगी BJP को…