रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र को जन आवाज का नाम देते हुए घोषणा पत्र में गांव, गरीब , युवा,एवं किसानो के लिए कल्याण कारी योजना लाई है जो राहुल गांधी की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।
राहुल गांधी ने कहा कि इसमें सिर्फ पांच बातों पर फोकस है, क्योंकि कांग्रेस का लोगो ही पंजा है। सबसे पहले बात न्याय की आय, जिसके जरिए सभी के खातों में पैसा डालेंगे, गरीबी पर वार, 72 हजार ये पैसे हर साल दिए जाएंगे। इससे सीधे तौर पर अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि 2019 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो युवाओं को 3 साल तक परमिशन की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि 6 फीसदी से अधिक शिक्षा पर खर्च करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्राइवेट इंशोरेंस पर भरोसा नहीं करते हैं, गरीब व्यक्ति को भी हाई क्वालिटी अस्पताल का एक्सेस हो। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी ऐलान किया कि किसानों के लिए अलग से बजट लाएंगे।
जैसे रेल के लिए अलग बजट होता था, वैसे ही किसानों के लिए भी अलग से बजट होगा ताकि उन्हें पता चल सके कि उनके लिए कितना खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसान कर्ज चुका नहीं पाता है तो वह आपराधिक मुकदमा नहीं बल्कि सिविल मुकदमा के तहत आएगा।
यह भी देखें :
Add Comment