Breaking Newsछत्तीसगढ़वायरलसियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़ : विक्रम उसेंडी ने भाजपा पदाधिकारियों से की ऑडियो कांफ्रेसिंग…ली लोकसभा चुनाव तैयारियों पर चर्चा…

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने आज दोपहर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रदेश भर के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों से ऑडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकसभा चुनाव की तैयारियों से बातचीत एवं विचार-विमर्श की। उन्होंने चुनाव तैयारी को और बेहतर करने के संबंध में जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से चर्चा की।

इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में चुनाव की दृष्टि से अच्छी तैयारी चल रही है। लोकसभा चुनाव में जिलाध्यक्षों की अहम् भूमिका रहती है।





WP-GROUP

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में 10 सीटों पर भाजपा जीत हासिल की थी। इस बार पूरे 11 लोकसभा सीटों में भाजपा जीत हासिल कर केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक महासमुंद जिले को छोडक़र बाकी सभी जिलों के पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव के सम्बंध में चर्चा हो चुकी है।

जल्द ही महासमुंद के पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ के मांग का अनुसार केंद्रीय भाजपा स्टार प्रचारक के कार्यक्रमों की समय के अनुसार आयोजित की जाएगी।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : न्याय यात्रा पर निकेल भूपेश बघेल…मोदी पर साधा निशाना, कहा- पहले चाय वाले…अब चौकीदार…23 मई के बाद झोला उठाकर जाएंगे हिमालय…

Back to top button
close