
शनिवार को बीजेपी आईटी सेल ने मैं भी चौकीदार (Main Bhi Chowkidar) हैशटैग की कैंपेनिंग के लिए पुरजोर कोशिश की। हाल तो कुछ ऐसा रहा कि सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि वल्र्डवाइड में #MainBhiChowkidar ट्रेंड करता रहा।
भाजपा नेता एमजे अकबर ने भी इस कैंपन में शामिल होते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा जवाब दिया कि एमजे अकबर का यह ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो गया।
भाजपा नेता एमजे अकबर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया, मुझे #MainBhiChowkidar कैंपेन में शामिल होने पर गर्व है। एक नागरिक होने के नाते भारत से प्यार करता हूं. मैं भ्रष्टाचार, गंदगी, गरीबी और आतंकवाद को हटाने की पूरी कोशिश करूंगा और एक नया भारत बनाने में मदद करूंगा जो मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध हो।
इस ट्वीट के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने जवाब दिया। उन्होंने इस ट्वीट पर रिप्लाई किया और लिखा, अगर आप भी चौकीदार हैं तो कोई महिला सुरक्षित नहीं. रेणुका शहाणे ने हैशटैग में लिखा, बेशर्मी की हद और इंडिया मीटू को टैग किया।
बता दें, #MeToo अभियान में यौन शोषण का आरोप लगने के बाद बीजेपी नेता एमजे अकबर ने विदेश राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। अकबर पर करीब 20 महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।
यह भी देखें :