अन्य

पुतला दहन के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष सहित दर्जन भर कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज…घर से उठाकर ले गई पुलिस…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन के जाने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किए गए पुतला दहन को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सहित दर्जन भर कार्यकर्ताओं के खिलाफ बोधघाट थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। यह एफआईआर निर्वाचन आयोग द्वारा दर्ज कराया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के उपनाम पर प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टिप्पणी की थी जिसको आधार बनाते हुए जगदलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन के जाने के बाद मंत्री जय सिंह अग्रवाल का भाजपा कार्यालय के सामने नारेबाजी करते पुतला दहन किया गया था।



इसके बाद आदर्श आचार संहिता के उल्लघन को लेकर निर्वाचन आयोग के स्थानीय अधिकारियों ने बोधघाट थाने में एपआईआर दर्ज कराया है। जिसमें 15 कार्यकर्ताओं सहित अन्य के नाम शामिल है।

जिन कार्यकर्ताओं के नाम शामिल है उनमें जिला अध्यक्ष बैदुराम कश्यप, संग्राम सिंह राणा, नरसिंह राव, रजनीश पाणिग्रही, राजेंद्र बाजपेयी, रोहित खत्री, आलेख तिवारी, प्रकाश झा, संजय उपाध्याय, प्रितेश राव, मनोज पटेल, मनोहर दत्त तिवारी, राकेश तिवारी, प्रकाश रावल, जेदु पांडे सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी परमांनद ठाकुर ने जानकारी देते बताया कि आयोग के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि नामजद लोगों की गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
WP-GROUP

इस सबंध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही से जब बात हुई तो उन्होंने आचार संहिता की बात से अनिभिज्ञता जाहिर करते हुए राजधानी में वरिष्ठ नेताओं से बात करने की बात कही और उसके बाद मोबाइल बंद कर दिया,वहीं भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह राणा ने कहा कि कोर्ट के द्वारा जो सजा दिया जाएगा मंजूर होगा।

एफआईआर दर्ज होने के बाद संग्राम सिंह राणा जगदलपुर पूर्व जिला अध्यक्ष (भाजपा युवा मोर्चा) को घर से पुलिस उठाकर ले गई। साथ ही और भी भाजपा युवा मोर्चा कार्यकताओं के साथ पुलिस अपराधियों जैसा बर्ताव कर रही है।

यह भी देखें : 

बस्तर में 100 साल से अधिक उम्र वाले 30 मतदाता डालेंगे वोट…

Back to top button
close