रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव कराए जाने के सवाल पर मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि मामले को कैबिनेट और मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव होने चाहिए। चुनाव होने से छात्रों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है।
गुरुवार को प्रोफेशन कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था कि राजनीति में युवाओं की भागीदारी होनी चाहिए, क्योंकि देश का भविष्य युवाओं का भविष्य है। थरूर ने कहा कि देश में युवाओं की संख्या कम है। संसद और कैबिनेट में जो लोग हैं वो काफी सीनियर हैं। ऐसे में दोनों के बीच बातचीत का होना जरुरी है। अगर दोनों एक-दूसरे का मन समझ सके तो देश की उन्नति होगी।
Add Comment