कोण्डागांव। कलेक्टर नीलकंठ टीकाम के निर्देशन में शनिवार को जिला स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यालय के एनसीसी मैदान से बड़ेकनेरा रोड तक आयोजित इस दौड़ को कलेक्टर नीलकंठ टीकाम व जिला पंचायत सीईओ नुपूर राशि पन्ना ने हरी झण्डी दिखाकर शुरू किया।
धावक बड़ेकनेरा रोड़ में दौड़ते हुए महिलाओं ने 10 किमी और पुरूषों ने 20 किमी की दौड़ पूरी की। महिला वर्ग में विकासखण्ड माकड़ी की सविता और पुरूष वर्ग में विकासखण्ड कोण्डागांव के फूलधर ने प्रथम स्थान पर रहे।
मुख्य अतिथि के आसंदी से कलेक्टर नीलकण्ठ टेकाम ने खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि यह दौड़ क्षेत्र में अमन शांति स्थापित करते हुए सौहार्दय पूर्ण वातावरण निर्मित करने के लिए आयोजित किया गया है। इस दौड़ में आपके साथ आपका परिवार, गांव व जिला साथ-साथ दौड़ रहा है। कार्यक्रम अध्यक्ष जिला पंचायत सीईओ नुपूर राशि पन्ना ने कहा कि मैराथन दौड़ मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहा है। इस दौड़ के माध्यम से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी देखे: संस्कृत विद्यामंडलम के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गणेश कौशिक नहीं रहे…मुख्यमंत्री ने गहरा दु:ख व्यक्त किया…
Add Comment