राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के शपथग्रहण के चार दिन बीत जाने के बाद तक तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल गठन को लेकर कोई अंतिम फैसले पर नहीं पहुंच पाएं हैं। तीनों राज्यों में मुख्यमंत्रियों ने एक ही दिन 17 दिसंबर को शपथ ग्रहण किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कमलनाथ और भूपेश बघेल अपने-अपने राज्यों में मंत्रियों के संभावित नामों की सूची लेकर कांग्रेस आलाकमान के पास मौजूद हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली में मौजूद हैं। खबरों के मुताबिक दिल्ली जाने से पहले भूपेश बघेल ने कहा वे फिलहाल किसी संभावित सूची के साथ दिल्ली नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाईकमान से चर्चा के बाद ही नाम तय होंगे। संवैधानिक नियमों के अनुसार 68 विधायकों में से सिर्फ 13 ही मंत्री बन सकते हैं। जिसमें से फिलहाल 10 विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई जा सकती है।
शुक्रवार को तीनों मुख्यंत्री केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर इस सूची पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में मंत्रियों के नामों पर राय-मशवरा किया जाएगा। इसके बाद नामों की सूची कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को देंगे। फिर राहुल मंत्रिमंडल पर शुक्रवार को अंतिम निर्णय लेंगे। अगर नामों का एलान शुक्रवार को हो जाता है सोमवार तक तीनों राज्यों में मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।
वहीं छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 25 दिसंबर की शाम से 30 दिसंबर तक राजधानी से बाहर रहेंगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इससे पहले मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह संपन्न हो सकता है।
यह भी देखें : छत्तीसगढ़ : कुछ विधायकों को मिल सकता है निगम-मंडलों में अध्यक्ष का पद!
Add Comment