रायपुर। रायपुर नगर निगम के 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट के मोटर हाउस में पानी घुस गया। जिस वजह से आज शाम को शहर के 17 पानी टंकियों में पानी सप्लाई बाधित रहेगी। पंपों हाई वोल्टेज हीटर से सुखाया जा रहा है। जिसके बाद पेयजल सप्लाई कल सुबह से नियमित रूप से शुरू हो जायेगी ।
मामले की जानकारी मिलते ही महापौर प्रमोद दुबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव निरंजन दास, निगम आयुक्त रजत बंसल एवं सूडा के अधिकारी मौके का निरीक्षण करने के लिये पहुंचे। निगम आयुक्त श्री बंसल ने बताया कि जांच के बाद संबंधितों पर कार्यवाही के भी निर्देश दिये हैं।
फि ल्टर प्लांट के कार्यपालन अभियंता बद्री चंद्राकर ने बताया कि आज तडके करीब 4 बजे मोटर हाउस में पंप पर पानी भर गया था। जिससे वहां चल रहे 4 पंप पानी में डूब गये। जिसके बाद पंपों को फौरन बंद किया गया। इन 4 पंपों के अलावा प्लांट में 2 पंप और रखे गये हैं।
चारों पंप पानी में डुबने के कारण ठंडे हो गये जिस वजह से उन्हे हाई वोल्टेज हीटर से सुखाया जा रहा है। इन चार पंपों के अलावा दो पंप और भी है उन्हे भी ऐतिहातन सुखाया जा रहा है। पंपों को सुखाने के बाद शाम 5 बजे पंपों की टेस्टिंग की जायेगी।
जिसके बाद पेयजल सप्लाई की जायेगी। आज शाम चंगोराभाठा, भाठागांव, डीडी नगर, नया ईदगाह भाठा, सरोना, कोटा, टाटीबंध, कबीरनगर, गोगांव, जरवाय, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, सडडू तथा दलदल सिवनी की पानी टंकियां 150 एमएलडी प्लांट में आयी खराबी के कारण सूखी रही।
यह भी देखें : ठंड से सिहर उठा छत्तीसगढ़… कोहरा ने बढ़ाई तकलीफ….गाड़ी चलाना तक मुश्किल…
Add Comment