छत्तीसगढ़वायरल

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा में गिरेगा तापमान…अंबिकापुर सबसे ठंडा…

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर कुछ स्थानों तक ही नजर आ रही है। बस्तर संभाग में अभी तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। सरगुजा संभाग में ठंड रिकॉर्ड तोड़ रहा है। यहा तापमान औसत से 1 डिग्री कम दर्ज किया गया है। रायपुर, बिलासपुर में अभी तापमान थमा हुआ है और ठंड बढऩे के बाद कम हो गई है, लेकिन इसके बढऩे की आशंका जताई जा रही है, लेकिन बस्तर के तापमान में और इजाफा होगा। छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक ठंड अम्बिकापुर में दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 8.2 डिग्री तक जा पहुंचा है।

पेड्रारोड में 10.2 डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान रायपुर में 16.8 और जगदलपुर में 15.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक ऊपरी हवा में थोड़ी बदली छाई हुई है। जिसकी वजह से ऊपरी हवा में नमी है। इसी कारण प्रदेश के ज्यादातर जिलों के तापमान में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में ठंड की बात करें तो आने वाले दिनों में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा आदि जिलों में तापमान गिरेगा।

यह भी देखे: शादी से एक दिन पहले रिटायर्ड IG की बेटी ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान…

Back to top button
close