रायपुर। कांग्रेस के प्रेस वार्ता पर भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने बिंदुवार जवाब दिया हैं। उन्होंने कहा कि देश में आपातकाल थोपकर लोकतंत्र की हत्या करने वाले कांग्रेस के लोग,आज भाजपा पर अलोकतांत्रिक होने का आरोप लगा रहे हैं, इससे ज्यादा हास्यास्पद और कुछ नही। चुनाव आयोग और सरकार के बीच फर्क की भी तमीज नही बची है कांग्रेस में।
यह मान रही है कि लोकतंत्र की हत्या और तानाशाही कांग्रेस का ‘अवगुण’ रहा हैं, और जब यह स्वीकार कर लिया है तो वह सबसे पहले जनता से माफी मांगे। 2000-03 तक किये गये पाप का ठीकरा कांग्रेस किसके सर पर फोडऩा चाह रही? क्या भूपेश उस कैबिनेट के हिस्सा नही थे।
क्या कैबिनेट की सामूहिक जिम्मेदारी के बारे में भूपेश को नही पता? अपने ही पाप का ठीकरा दूसरे के सर पर फोडऩे की इतनी बेशर्मी कहा से लाते हैं कांग्रेसी? जब बार-बार अपराध कर रहे हैं तो बार-बार मुदकमों का सामना भी करना पडेगा और सजा भी मिलेगी। इसके खिलाफ प्रेस वार्ता कर कांग्रेस चोर बोले जोर से को चरितार्थ कर रही है।
विरोध प्रदर्शन कहां और किस तरह हो, क्या यह सामान्य विवेक भी कांग्रेस के पास नही है? अगर बिना अनुमति पूरे गिरोह के साथ कहीं अनधिकृत घुसेंगे, 144 का उल्लंघन करेंगे तो मुकदमा तो होगा ही। आगे श्रीवास्तव ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सरकार के नहीं कांग्रेस के अंतिम दिन हैं।
अच्छा हुआ कि कांग्रेस ने पहले ही कथित गंगाजल पी ली है। हम कांग्रेस के विसर्जन के बाद उसके सदगति की कामना करते है। रिजल्ट के बाद कम से कम कांग्रेस हाफ और भूपेश राजनीति से साफ। कांग्रेस के पास अगर राजनीतिक विरोध और अश्लील सीडी बांटने के फर्क की तमीज नही है, तो यह उसकी समस्या है।
आदतन अपराधी इसी तरह विवेक खो देते हैं। आदिवासी क्षेत्रों को उपनिवेश जैसा बनाकर रखने वाली कांग्रेस जब आदिवासी हित की बात करती है तो वह भेड़ की खाल में छिपे भेडिय़े जैसी नजर आती है। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहनों औार भाइयों को कांग्रेस के घडिय़ाली आंसूओं की जरूरत नही है।
कांग्रेस ने कभी किसानों की लड़ाई नही लड़ी। वह हमेशा किसानों से लड़ती रही है। ईवीएम और चुनाव आयोग पर आरोप लगाने के लिए 11 दिसंबर के बाद भी काफी मौके मिलेंगे। अपनी हार स्वीकार कर भूपेश अपनी पार्टी की रही-सही साख बचा सकते हैं। इसके उलट अपराध पर अपराध करते जाने पर भूपेश और अन्य अपराधियों की दुर्गति तय है। प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी चौथी पारी में भी दुराग्रह से कोई कारवाई नही करेगी लेकिन कानून अपना काम अवश्य करेगा।
यह भी देखे : मोदी पर टिप्पणी से भड़कीं सुषमा…कहा राहुल गांधी की जाति पर कांग्रेस भ्रमित…
Add Comment