रायपुर। भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि धरमलाल कौशिक कांग्रेस के घोषणा पत्र को देख कर सकते में आ गए हैं और कांग्रेस के द्वारा किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपये देने की घोषणा पर अकारण टिप्पणी कर रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी ही किसानों की कर्जा माफ करेगी और कांग्रेस के घोषणा पत्र में कही गई हर बात को अक्ष: रक्ष: से धरातल पर उतारा जाएगा। यह बात राष्ट्रीय राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र को क्रियान्वित किया जाएगा।
अगर कांग्रेस पार्टी किसानों को अधिक समर्थन मूल्य देने की बात कर रही है तो धरमलाल कौशिक और भारतीय जनता पार्टी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।
धरमलाल कौशिक को भाजपा के 2013 के चुनावी घोषणा पत्र को याद करना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र में कहा था कि किसानों को 2100 रु धान समर्थन मूल्य दिया जाएगा भाजपा तो 2100 रू. और 300 रू. नहीं दे पाई लेकिन कांग्रेस की सरकार यह करके दिखाएगी।
किसान भाजपा की धोखाधड़ी को भी समझती है, किसानों ने भाजपा के धोखाधड़ी को झेला है और कांग्रेस के संकल्प पर किसानों को पूरा विश्वास है। यही कारण है कि धान की सरकारी खरीद चालू होने के बावजूद अधिकांश किसानों ने अपना धान रोककर रखा है क्योंकि किसानों को विश्वास है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी और किसानों को उनकी फसल का दाम कर्ज के खाते में नहीं चुकाना पड़ेगा। पूरे प्रदेश का कृषक जगत कांग्रेस की सरकार बनने की राह देख रहा है।
यह भी देखें : कौशिक का पलटवार…राहुल का अधकचरा ज्ञान कांग्रेस के लिए ही घातक…कर्नाटक के बाद अब छत्तीसगढ़ के किसानों को छल रहे बहुरुपिया…
Add Comment