छत्तीसगढ़सियासत

प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को लेकर असमंजस बरकरार, नए चेहरे पर दांव खेलने की तैयारी

रायपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 78 सीटों की सूची जारी कर दी हैं। वहीं शेष बचे सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई हैं। जिसमें प्रत्याशियों के मन में उहापोह की स्थिति बनी हुई। जिसमें सूरजपुर-सरगुजा संभाग हैं। जिसमें प्रेमनगर अनारक्षित समेत रामानुजगंज आरक्षित विधानसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार अब तक तय नहीं कर पाई हैं।

जिसमें प्रेमनगर सीट पर पर दावेदारी कर रहें प्रत्याशियों की निगाह टीकी हुई हैं। इस सीट पर रेणुका सिंह को पिछली बार हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार भी उन्हें टिकट की आस है। हालांकि भाजपा ने मिशन 65 प्लस को लेकर सभी सीटों पर काफी मंथन कर प्रत्याशियों का चयन किया हैं।

अधिकांश क्षेत्रों में सत्ता और संगठन आपस में ही प्रत्याशी के नामों को लेकर उलझ गए हैं जिसमें प्रेम नगर विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं। भाजपा ने 14 महिलाओं को टिकट दे चुकी है इससे यहा साबित हो गया है कि रेणुका को दोबारा मौका नहीं मिलेगा। वहीं चौथी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती इसलिए प्रेमनगर में नए चेहरे पर मुहर लगा सकती हैं।

हालांकि इस क्षेत्र में आदिवासी वर्ग से उम्मीदवार तलाशा जा रहा है लेकिन संगठन ने जो क्षेत्र में सर्वे के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अपनाई है उसमें अनारक्षित वर्ग से एक नया चेहरा प्रेमनगर विधानसभा को मिल सकती हैं। शेष बचे सीटों पर भाजपा देर रात सूची जारी कर सकती हैं।

यह भी देखें : भाजपा में अंर्तकलह और बिखराव का हुआ उजागर, जिन मंत्रियों के खिलाफ आरोप उन्हीं को मिला टिकट: शैलेष नितिन त्रिवेदी 

Back to top button
close