
रायपुर। भाजपा द्वारा जारी विधानसभा प्रत्याशियों की सूची पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा में पूरे प्रदेश में व्यापक अंर्तकलह और बिखराव उजागर हो गया है।
अब छत्तीसगढ़ को भाजपा सरकार की वादाखिलाफी किसान विरोधी नीतियों कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलना तय है। पहले से पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के खिलाफ वातावरण था लेकिन अब भाजपा ने जो प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
इस सूची में भाजपा के जिन मंत्री विधायकों के खिलाफ कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार और जनविरोधी कारनामों के बड़े-बड़े आरोप है उन्हें ही स्थान दिया गया हैं। त्रिवेदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ की जनता की कोई परवाह ही नहीं है।
भाजपा प्रत्याशियों की सूची से स्पष्ट है कि मगरमच्छों को छोड़ दिया गया है। भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के जिन पर बड़े-बड़े आरोप हैं उन्हें टिकट दिया जाना यह उजागर करता है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और आरएसएस की सहमति भाजपा के द्वारा किए जा रहे कमीशनखोरी अत्याचार के साथ है।
यह भी देखें : अब अजीत जोगी मरवाही से लड़ेंगे चुनाव! अमित मनेन्द्रगढ़ से होंगे प्रत्याशी…