छत्तीसगढ़

VIDEO, बीजापुर: चेरपाल साप्ताहित बाजार में नक्सल हमला, जवान सहित दो नक्सली घायल

भरत दुर्गम, बीजापुर। शहर से 12 मिलोमीटर दूर चेरपाल साप्ताहिक बाजार में आज नक्सलियों ने हमला कर दिया। हमले में बाजार की सुरक्षा में तैनात एक जवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जवानों की जवाबी कार्रवाई में 2 माओवादी भी घायल हुए हैं। घायल जवान और माओवादियों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

चुनाव करीब आते ही माओवादी भी इलाके में सक्रिय हो गए हैं। छोटी-बड़ी वारदातों को अंजाम देकर अपनी उपस्तिथि दर्ज कराने की कोशिश में हैं। आज कोतवाली क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में माओवादियों के स्माल एक्शन टीम ने जवानों पर धारधार हथियार से हमला कर दिया।

इस हमले में जिला बल का एक जवान देवा पोडीयामी के गर्दन और उंगलियों में चोट आई है। घायल जवान ने भी बहादुरी दिखाते हुए 2 माओवादियों पर हमला कर घायल कर दिया।



बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि चेरपाल के साप्ताहिक बाजार में माओवादियों के आने की पूर्व सूचना के आधार पर जवानों कि एक टुकड़ी बाजार में तैनात की गई थी। मौका देखते ही माओवादियों ने जवानों पर हमला किया। घटनास्थल से पुलिस ने 1 देशी कट्टा, 1 टिफिन बम, नक्सल पर्चे बरामद की है।

दूसरी ओर गिरफ्तार घायल युवक सुक्कू ओयामी खुद को ग्रामीण बता रहा है। वह अपने गांव से दैनिक उपयोग की सामग्री खरीदने बाजार आया था। बाजार में हमलावर नक्सली वारदात को अंजाम देकर भाग खड़े हुए और वह नज़दीक में ही खड़ा था। संदेह के आधार पर जवानों ने उस पर लात घूंसों से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया और फिर उसे नक्सली बता रही है।

यह भी देखें : बड़ी खबर: डोंगरगढ़ से दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के 10 लोगों की सड़क हादसे में मौत 

Back to top button
close