VIDEO : भ्रष्टाचार भगाओ झाड़ू लगाओ अभियान, आप ने दिया धरना

रायपुर। 15 सालों से रमन सरकार द्वारा महाभ्रष्टाचार कर आम लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया है। नान घोटाला, हेलीकाप्टर घोटाला, मोबाइल घोटाला सहित ऐसी अनेक भ्रष्टाचार की मिसालें है। जिसके चलते आम लोगों का जीना कठिन हो गया है।
भ्रष्टाचार भगाओ झाड़ू लगाओ अभियान के तहत पोल खोल कार्यक्रम में बुढ़ापारा धरना स्थल में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश संयोजक डॉ. संकेत ठाकुर के नेतृत्व में धरना दिया। धरने के दौरान रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी मुन्ना बिसेन ने बताया कि ग्रामीणों को आप की सभा में आने से प्रशासनिक अधिकारी रोक रहे है।
पुलिस द्वारा रैली में शामिल होने वाली गाडिय़ों को रवानगी से पहले ही रोका जा रहा है। यह भाजपा सरकार की बौखलाहट को प्रमाणित करता है। धरना स्थल में चांदनी चौक दिल्ली की विधायक सुश्री अलका लाम्बा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की पीड़ा को उपेक्षित करना रमन सरकार की हार का कारण बनेगा। अलका ने कहा कि रमन सरकार जनता की आह ले रही है। यह दुख ही भाजपा के पतन का कारण बनेगा।
यह भी देखें : रमन कैबिनेट का फैसला- माडा क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों को भी मिलेगा प्रतिमाह 2 किलो देशी चना