रायपुर। एक महिला समेत 2 ईनामी नक्सलियों ने आईजी विवेकानंद सिन्हा के समक्ष समर्पण किया है। समर्पित नक्सली कई नक्सल वारदातों में शामिल रहे है। इन नक्सलियों ने आईजी को बताया कि सरकारी की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उन्होंने समर्पण किया है।
गुरुवार को महिला नक्सली मानको दुग्गा उर्फ देवकी और लच्छू मरकाम उर्फ कमलेश ने आत्मसर्पण किया। मानको पनीडोबीर एलओएस की सदस्य है और उस पर 1 लाख रुपए का इनाम था। वहीं लच्छू मरकाम सीतापुर एलजीएस कमांडर था और उस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
यह भी देखे : धमतरी : नक्सलियों ने पेड़ काटकर किया रास्ता जाम, फेंके पर्चे
Add Comment