वायरल

VIDEO : घर में सोई थी महिला… अचानक रात 3.30 बजे खुली नींद… तो सामने का नजारा देखकर उड़ गए होश…फिर….

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक महिला ने जब रात को अचानक अपने रसोई में 11 फुट लंबा मगरमच्छ देखा, तो उसके होश उड़ गए।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के क्लियरवाटर में रहने वालीं 77 साल की महिला मैरी विशुसेन की नींद बीते सप्ताह तडक़े करीब 3.30 बजे उस वक्त खुल गई, जब उन्हें अपने घर में अचानक कुछ टूटने की आवाज सुनाई दी।



वह उस दिशा में बढ़ीं, जिधर से आवाज आ रही थी। उन्होंने देखा कि करीब 11 फुट लंबा मगरमच्छ उनकी किचेन में पड़ा है। पहले तो इसे देखकर उनके होश उड़ गए और फिर तुरंत एक पल भी गंवाए बिना उन्होंने इसका वीडियो बना लिया।
WP-GROUP

इसी बीच, अचानक कुछ टूटने की आवाज आती है और वह डर कर अपने कमरे में भाग गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। दरअसल, किचेन में उस मगरमच्छ ने वाइन की कई बोतलें गिरा दी थीं।

बाद में क्लियरवाटर पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से इसका वीडियो भी जारी किया और बताया कि वीडियो में फर्श पर लाल रंग का जो पदार्थ दिख रहा है, वह खून नहीं, बल्कि वाइन है।

यह भी देखें : 

बदली-बारिश के बाद भी तापमान 45 डिग्री के करीब…गर्मी से मिली कुछ राहत…उमस बढ़ने से पसीने से लथपथ…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471